तुम्हारी आँखों में चमकती शरारत
हर पल खनकती, ठहरती हँसी
हमारे आँगन में दौड़ती-फिरती
धूप हो तुम...
गिलहरी देख चहक उठती हो
रंग-बिरंगी ओरियोले की तरह
पोल्का dot वाली पीली frock में,
दादी की उंगली थाम मंदिर में
माथा टेकती तुम
हमारे विश्वास को दोहरा करती हो |
दीदी की हर किताब पर
अपनी छवी छोड़ने की तुम्हारी चाह
मुस्कुराते हुए धीमे से , चुगलखोरी करते...
खिलखिलाती हँसी छिटक कर
सिसकने लगती है...
आरोही, तुमने हमारे जीवन में
संगीत का रस घोला ...
हमारे आँगन में बजती हुई
रस ध्वनि हो तुम....
No comments:
Post a Comment